हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। सीएम ग्रिड योजना के तीसरे चरण का करीब 130 करोड़ रुपये की लागत से काम शुरू हो गया है, लेकिन दूसरे चरण में होलीगेट से कृष्णापुरी तिराहा, पुराने बस स्टैंड समेत तीन मार्गों पर सड़कें तो बन गईं लेकिन फुटपाथ, लाइटिंग और हरियाली का काम अधर में हैं। वर्ष 2024-25 में सरकार ने शहर की सड़कों के समेकित विकास के लिए सीएम ग्रिड योजना को नगर निगम के बजट में शामिल किया था। पहले चरण में श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र और महाविद्या कॉलोनी के आसपास कार्य कराए गए। नई योजना होने के कारण शुरुआत में दिक्कतें आईं और समयावधि बढ़ानी पड़ी थी। दूसरे चरण में होलीगेट से पुराने बस स्टैंड और भरतपुर गेट से होलीगेट होते हुए कृष्णापुरी तिराहे तक काम कराया गया। इन मार्गों पर केवल आरसीसी सड़कें बनीं। सुंदरीकरण के तहत फुटपाथ, आकर्षक लाइटें और हरियाली नहीं लगाई गई। स्थानीय व्यापारियों ने भी सड़क ऊंची किए जाने पर सवाल उठाए थे। उन्हें बारिश में दुकानों में पानी भरने की आशंका है। अभी दूसरे चरण का कार्य पूरा नहीं हुआ, लेकिन तीसरे चरण का कार्य शुरू कराया दिया गया है। तीसरे चरण में डैंपियर नगर में मछली फाटक से राजकीय संग्रहालय, भरतपुर गेट से एसबीआई तिराहा होते हुए जंक्शन अंडरपास, मसानी से गोकुल रेस्टोरेंट, वृंदावन में छटीकरा से रुक्मिणी विहार गोल चक्कर होते हुए तेहरा मोड़ और तेहरा मोड़ से छटीकरा-वृंदावन मार्ग तक विकास कार्य शुरू हो गया है। फिलहाल डैंपियर नगर में मछली फाटक से राजकीय संग्रहालय तक निर्माण कार्य के लिए गिट्टी और निर्माण सामग्री डाल दी गई है। ये कार्य 15 माह में कराए जाएंगे। पांच साल तक कार्य नहीं कर सकती हैं यूटिलिटी संस्थाएं नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि टेलीकॉम, टोरंट और अन्य यूटिलिटी सुविधाएं देने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ जुलाई में बैठक हुई थी। उन्हें प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी गई थी। संस्थाओं ने अपना सर्वे कर रिपोर्ट नगर निगम को सौंपी थी। उसी के आधार पर निर्माण कराया जा रहा है ताकि पाइपलाइन और केबल क्षतिग्रस्त न हों। निगम के अनुसार सड़क बनने के बाद पांच साल तक यूटिलिटी संस्थाएं उस पर कार्य नहीं कर सकतीं।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
