• Tue. Jul 21st, 2026

दिल्ली से आगरा तक सफर होगा ज्यादा सुरक्षित, हर किलोमीटर पर लगेंगे कैमरे

ByVijay Singhal

Jul 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा-दिल्ली राज्यमार्ग हाईवे पर कैमरों की मदद से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों, सड़क दुर्घटनाओं और अन्य घटनाओं की निगरानी की जाएगी। कैमरों की निगरानी के लिए महुअन टोल प्लाजा और कोटवन टोल प्लाजा पर अत्याधुनिक नियंत्रण केंद्र बनाए जाएंगे। यहां से हाईवे के विभिन्न हिस्सों पर लगे कैमरों की लगातार निगरानी की जाएगी। किसी भी दुर्घटना या आपात स्थिति में संबंधित टीमों को तत्काल सूचना देकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया जा सकेगा। एनएचएआई की योजना के तहत हाईवे के प्रवेशद्वारों पर बड़ी सूचना स्क्रीन भी लगाई जाएंगी। इन स्क्रीन के माध्यम से वाहन चालकों को यातायात, मौसम, सड़क की स्थिति, दुर्घटना, जाम और अन्य जरूरी सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे वाहन चालकों को आगे की स्थिति की जानकारी समय रहते मिल सकेगी और वे अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकेंगे। एसपी ट्रेफिक मथुरा राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस और एनएचएआई अधिकारियों ने साथ बैठकर हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना तैयार की है। इसके लिए एनएचएआई ने एक निजी कंपनी को कैमरे लगाने का कार्य सौंप दिया है। जल्द ही कंपनी के कर्मचारी कैमरे लगाने का कार्य शुरू कर देंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.