• Thu. Nov 12th, 2026

दिल्ली मार्च से पहले अलर्ट मोड पर प्रशासन, महुअन टोल पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Byvijay.singhal1233

Jul 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। किसानों के दिल्ली मार्च को देखते हुए महुअन टोल प्लाजा पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन और टोल ऑथोरिटी ने महुअन टोल पर किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिये कमर कस ली है। अधिकारियों ने बताया कि किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिये उनको समझाया जाएगा, आगे कूच ना करने के लिये निवेदन किया जायेगा।  संसद के मानसून सत्र के कारण दिल्ली के कुछ हिस्सों और नई दिल्ली जिले में सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मद्देनजर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू है जिसके तहत 5 या उससे अधिक लोगों के एक जगह इकट्ठा होने, रैलियां निकालने और प्रदर्शन करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध होता है। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली ‘‘किसान महापंचायत’’ में शामिल होने जा रहे हैं। सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी ने बताया कि शासन के आदेशानुसार किसानों को समझाने के लिये महुअन टोल पर पुलिसकर्मी तैनात किए गये हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.