• Tue. Jul 21st, 2026

सरकारी स्कूलों में फर्स्ट एड बॉक्स में एक्सपायर्ड दवाइयां, एक विद्यालय मिला बंद; हालत देख BSA चौंके

ByVijay Singhal

Jul 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के फरह विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे बीएसए को यहां गंभीर अनियमितता मिली हैं। बीएसए रतन कीर्ति सर्वप्रथम फरह ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भीमनगर का निरीक्षण करने पहुंचे तो स्कूल बंद मिला। इसे देखकर उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने विद्यालय के स्टाफ का वेतन और मानदेय रोकने के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय जोधपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय जोधपुर में भी निरीक्षण के दौरान भारी कमियां और लापरवाही उजागर हुई। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी फरह को इस मामले की विस्तृत जांच कर तीन दिन में आख्या सौंपने के निर्देश दिए गए। प्राथमिक विद्यालय जोधपुर में फर्स्ट-एड बॉक्स में एक्सपायर्ड दवाइयां मिलीं और खेल सामग्री अलमारी में बंद पाई गई। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय जोधपुर में परिसर में गंदगी, शौचालय का खराब रखरखाव और मध्यान्ह भोजन योजना में घोर अनियमितता देखने को मिली, जहां छात्र अलग बर्तनों का उपयोग कर रहे थे। दोनों ही स्कूलों में शिक्षक डायरी, लेसन प्लान और एकेडमिक कैलेंडर का अभाव पाया गया। बीएसए ने इन सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी को तीन कार्य दिवस के भीतर साक्ष्यों सहित लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। स्पष्टीकरण न देने पर उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.