• Sat. Jun 20th, 2026

पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी को प्रदान किया जाएगा प्रशिक्षण

ByVijay Singhal

Mar 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 22 मार्च/* सचिव / प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण अरविन्द कुमार द्विवेदी ने अवगत कराया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने की दृष्टि से जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी द्वारा सचिव एमवीडीए को प्रभारी अधिकारी, मतदान कार्मिकों / मतगणना कार्मिकों / सैक्टर मजिस्ट्रेटों / माइको आर्जवरों / स्टेटिक मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण का दायित्व सौंपा गया है। मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 26 अप्रैल, 2024 को होने वाले मतदान के दिन लगाये जाने वाले मतदान कार्मिकों को प्रथम चक्र का प्रशिक्षण बी०एस०ए० कालेज स्थित वाणिज्य विभाग में कुल 24 कमरों में प्रत्येक कक्ष में 40 कार्मिकों का प्रशिक्षण दिया जाना है, जिसमें पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी शामिल रहेंगे। इसमें 24×40=960 कार्मिकों का एक प्रशिक्षण सत्र रहेगा, इस प्रकार कुल तीन दिन में 06 प्रशिक्षण सत्र चलेंगे। प्रत्येक दिन प्रथम सत्र प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 1.00 बजे तक तथा द्वितीय सत्र अपरान्ह 2.00 बजे से 5.00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इन सत्रों में पहले 2 घण्टे में पीठासीन अधिकारी के कार्य एवं दायित्व, मतदान प्रकिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण सामान्य प्रशिक्षकों द्वारा तथा तीसरे घण्टे में ई०वी०एम०, वी०वी०पैट का तकनीकी प्रशिक्षण, प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरो के द्वारा दिया जायेगा। इस प्रकार 40 कार्मिकों के अनुसार कुल 24 कक्षों में यह प्रशिक्षण निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण सत्र की अवधि दिनांक 01 अप्रैल, 2024 से 03 अप्रैल, 2024 तक निर्धारित की गई है।
उक्त के अतिरिक्त पीठासीन / मतदान अधिकारी प्रथम द्वारा निर्धारित तिथियों को प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया जाता है तो उनको दिनांक 07 अप्रैल, 2024 को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 1.00 बजे तक बी.एस.ए. कॉलेज, मथुरा में ही प्रशिक्षण दिया जायेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.