हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 22 मार्च। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृश्टिगत ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस बाद का निरीक्षण किया। भारत निर्वाचन आयोग के दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा वेयर हाउस में ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भण्डारण एवं सुरक्षा का निरीक्षण किया गया। वेयर हाउस के आन्तरिक स्थिति का निरीक्षण कर अनुपालन सुनिश्चित किया गया है। आस पास साफ सफाई व्यवस्था को सुदृंढ़ रखने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
