हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर में मूसलाधार बारिश से मथुरा शहर जलमन्न हो गया । करीब आधा घंटा हुई इस बारिश ने जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित कर दिया। भूतेश्वर अंडरपास और नया बस अड्डा अंडरपास पर तीन से चार फुट पानी भर गया। इसके कारण इन दोनों जगह पर रास्ते बंद हो गए। लोग वाहनों को लेकर कृष्णा नगर होते हुए हाईवे पर पहुंचे तो वहां भी बाईपास पर लंबा जाम लग गया। करीब तीन घंटे तक शहर में जाम रहा। इधर, शहर के हर मार्ग पर जलभराव हो गया। इसके कारण जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भूतेश्वर और नया बस अड्डा अंडरपास के नीचे जलभराव से ट्रैफिक को स्टेट बैंक और भूतेश्वर चौराहा से भरतपुर गेट, जंक्शन रोड से गुजारा गया। इसके चलते यहां जाम लग गया। भैंस बहोरा में सड़क पर कई फुट तक पानी भर गया। इससे यहां पैदल राहगीरों से लेकर वाहन चालक तक भारी परेशानी से गुजरे। वहीं, होली गेट, अंतापाड़ा, अंबाखार, सुभाष नगर, आर्य समाज रोड, छत्ता बाजार, कोतवाली रोड, बीएस रोड, कंकाली रोड, नया बस अड्डा, चंद्रपुरी, आगरा-दिल्ली हाईवे के बाईपास, उद्योग एरिया, महोली रोड आदि इलाके जलमग्न हो गए। इनके अलावा शहर के पॉश इलाकों में भी जलभराव हो गया। नाले और नालियों को ओवरफ्लो होने के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव इस कदर हुआ कि लोगों के घरों में पानी भर गया। नया बस अड्डा, भूतेश्वर अंडरपास से कुछ चालक अपने दोपहिया वाहनों को जलभराव में से निकालने लगे। जैसे ही वह दो से ढाई फुट के करीब पानी में पहुंचे। उनके वाहन बंद हो गए। लोगों को धक्का मारकर इन वाहनों को पानी से बाहर निकालना पड़ा। यही हाल कंकाली चौराहा के पास हुआ। इधर, नरहौली चौराहा से धौलीप्याऊ के बीच टूटी सड़क और गड्ढोे में पानी भर गया। इस कारण वहां कई ई-रिक्शा पलट गए। दोपहिया वाहन चालक भी गिरने से घायल हो गए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
