• Fri. Apr 24th, 2026

श्रीकृष्ण जन्मस्थान विवाद में नया मोड़, शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की मांग को लेकर एक और याचिका

ByVijay Singhal

Aug 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद मामले में बुधवार को एक और वाद दायर हुआ। सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायालय में दायर वाद में शाही मस्जिद ईदगाह को हटाने की मांग की गई। वाद स्वीकार करते हुए न्यायालय से इसे इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजा जाएगा। इसे मिलाकर अब तक 19 वाद इस मामले में दायर हो चुके हैं। लखनऊ के सरोजनी नगर निवासी प्रशांत राव कंधोराय और देवरिया के उमानगर के रहने वाले ब्रजेश तिवारी ने इस वाद में ठाकुर केशवदेव महाराज को मुख्य वादी बनाया है। खुद को उनका मित्र बताया है। प्रशांत राव कंधोराय ने बताया कि वाद में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ और ईदगाह कमेटी के बीच 1967 में हुए समझौते को चुनौती दी गई है। कहा कि भूमिका असली मालिक श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट है। इसलिए ये समझौता अवैध है। कहा कि औरंगजेब ने पूर्व में ठाकुर केशवदेव मंदिर को तोड़कर वहां शाही मस्जिद ईदगाह बना दी थी। उसी ईदगाह में भगवान कृष्ण का मूल गर्भगृह है। उन्होंने उस स्थान को कब्जा मुक्त कराकर ठाकुर केशव देव महाराज को सौंपने की मांग की। कहा कि हमें इस स्थान पर पूजा करने की अनुमति दी जाए। इसमें शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी, सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट, श्री कृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान को प्रतिवादी बनाया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.