• Fri. Apr 24th, 2026

कोसीकलां में गोवंश से भरी पिकअप समेत एक पकड़ा

ByVijay Singhal

Aug 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में मैक्स पिकअप में गोवंश को भरकर ले जा रहे एक युवक को गोरक्षक कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दो सदस्य भाग जाने में सफल रहे। पकड़े गए युवक को छुड़ाने के लिए झड़प हुई। गाड़ी से बरामद गोवंश को आजनौंख गोशाला भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को गोरक्षक दल के गुरु चौधरी, लक्खी तौमर, राहुल, राजा आदि कार्यकर्ताओं को एक पिकअप में गोवंश ले जाने की सूचना मिली। इस पर गोरक्षक कार्यकर्ताओं ने पिकअप का पीछा करना शुरू कर दिया और इसकी सूचना फर्सा वाले बाबा चंदशेखर को दे दी। शाम को करीब 6 बजे गो रक्षक कार्यकर्ताओं ने अनाज मंडी गेट के समीप पिकअप को रोक लिया। गाड़ी के रुकते ही वहां भीड़ लग गई। गाड़ी के रुकते ही उसमें मौजूद दो युवक चकमा देकर भाग निकले। चालक को पकड़ लिया। इसी दौरान फर्सा वाले बाबा वहां पहुंच गए। वहां भीड़ जुट गई। भीड़ ने चालक को छुड़ाने का प्रयास किया। इसको लेकर कुछ लोगों से झड़प हुई, लेकिन वह लोग मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। गाड़ी में 8 गोवंश लदे थे। गोवंश को भरकर ले जा रहे एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.