• Sat. May 16th, 2026

200 लीटर अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jul 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रिफाइनरी पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया में बने बाड़े से 200 लीटर अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने बाड़े से तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि शनिवार को थाना प्रभारी अजय वर्मा को सूचना मिली कि इंडस्ट्रियल एरिया में बने बाड़े में अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ का भंडारण किया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और यहां 4 कट्टियों में रखे 200 लीटर अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ और एक आल्टो कार को बरामद कर जब्त कर लिया। पुलिस ने बाड़े से भरतपुर के थाना चिकसाना के चक दौलतपुर निवासी जगन्नाथ, मध्य प्रदेश के जिला सागर के निवासी धर्मेंद्र एवं रामजीत को गिरफ्तार कर लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.