हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कम नामांकन वाले विद्यालयों के विलय की प्रक्रिया चल रही है। जिन विद्यालयों में छात्र संख्या कम है, वे अब सचेत हो गए हैं और विद्यालयों के शिक्षक, ग्राम प्रधान के साथ गांव-गांव जाकर छात्र संख्या बढ़ाने के प्रयास में जुट गए हैं; ताकि द्वितीय चरण में उनके विद्यालय का नाम विलय सूची में न आए। जिले में 1536 परिषदीय विद्यालयों में दूसरे चरण के अभियान ने तेजी पकड़ ली है। नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। उन्हें सरकारी विद्यायों की सुविधाओं, जैसे मिड-डे मील, मुफ्त किताबें, यूनिफॉर्म और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बारे में बताया जा रहा है। ग्राम प्रधान भी इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलटी गढ़ी के प्रधानाध्यापक भगवान सिंह पचौरी गांव-गांव जाकर बच्चों को विद्यालय में पढ़ने आने के लिए जागरूक कर रहे हैं। प्रभारी बीएसए कैलाश प्रसाद शुक्ला का कहना है कि द्वितीय चरण का स्कूल चलो अभियान शुरु हो गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
