हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना अंतर्गत महुअन टोल प्लाजा से पहले रविवार तड़के बाइक सवार शातिर बदमाश को टोकने पर शातिर ने दिल्ली की स्पेशल स्टॉफ पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के स्पेशल स्टाफ (उत्तरी जिला) में तैनात उप निरीक्षक अशोक कुमार मीणा ने थाना फरह में तहरीर दी। इसके माध्यम से अवगत कराया कि वह अपनी टीम के साथ थाना रूपनगर, दिल्ली क्षेत्र में डकैती के मामले में वांछित चल रहे आरोपी राम खिलाड़ी निवासी गांव भरौता, जैंत की तलाश में लोकेशन के आधार पर पीछा करते हुए निकले थे। आगरा पहुंचने पर उन्हें शातिर की लोकेशन मैनपुरी से आगरा की ओर आने की मिली। इस पर पुलिस टीम के साथ लोकेशन के आधार पर पीछा करते हुए आगरा से मथुरा की ओर आ रहे थे। रविवार तड़के पौने चार बजे आगरा-मथुरा हाइवे की ओर आते समय महुअन टोल प्लाजा से करीब दो किलोमीटर पहले बाइक सड़क किनारे खड़ी देख दिल्ली पुलिस ने राम खिलाड़ी को टोका तो आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने के उद्देश्य से सीधी फायरिग कर दी। इससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गये। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान शातिर बाइक लेकर टोल बैरियर क्रास कर भागने लगा। एक फायर उसकी बाइक के पिछले पहिये को निशाना बनाकर किया, लेकिन निशाना नहीं लगा और शातिर बाइक से भाग गया। पीछा करने पर वह हाथ नहीं आया। थाना प्रभारी निरीक्षक फरह छोटे लाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस के उप निरीक्षक अशोक कुमार की तहरीर पर नामजद आरोपी रामखिलाड़ी के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल मामले की जांच कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
