• Mon. Aug 10th, 2026

छाता में 61 लीटर गंगाजल लेकर 16 दिन बाद छाता पहुंचे,फरसा बाले बाबा के गोभक्त

ByVijay Singhal

Aug 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में 61 लीटर गंगाजल लेकर 16 दिन बाद छाता पहुंचे,फरसा बाले बाबा के गोभक्त एवं संत चंद्रशेखर महाराज, जिन्हें क्षेत्र में फरसा वाले बाबा के नाम से जाना जाता है, की असीम स्मृति और उनकी प्रेरणा को जीवंत रखते हुए निकाली गई अनूठी कांवड़ यात्रा सोमवार को छाता पहुंच गई। इस यात्रा के दौरान भक्तों में उत्साह और धार्मिक उल्लास देखने को मिला। लोगो ने भक्तों का स्वागत किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह यात्रा कल 11 अगस्त को वापस आजनौख स्थित गोशाला पहुंचेगी, जहां गोभक्तों द्वारा गोवंश की उपस्थिति में विधि-विधान से 61 लीटर पवित्र गंगाजल का जलाभिषेक किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के गोप्रेमियों में भारी उत्साह का माहौल है। इस कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में नितिन जादौन, संदीप सनातनी, हरिओम, पदम, जितेंद्र, गुल्लू, कान्हा, नरेश, राजू, पारस, रवि, शेखर, देवा और कालू आदि शामिल है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.