हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चौमुहां में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विकास खंड चौमुहां में राष्ट्रीय पर्व को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। ब्लॉक परिसर से तिरंगा बाइक यात्रा का आयोजन किया गया। भारत माता की जय के नारों के बीच मुख्य अतिथि आईएएस अधिकारी सलोनी गौतम ने हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा चौमुहां क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जहां स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सलोनी गौतम ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवाओं के दिलों में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाना और देश की एकता को मजबूत करना है। एडीओ पंचायत नवेश कुमार सुमन ने कहा कि पंचायती राज विभाग ग्रामीण अंचलों में राष्ट्रीय गौरव की भावना को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सीडीपीओ सुमन ने कहा कि राष्ट्रीय उत्सवों के माध्यम से बच्चों में बचपन से ही देशप्रेम के संस्कार डाले जा सकते हैं। इस अवसर पर एडीओ आईएसबी राकेश कर्दम, पंचायत सचिव सगीर अहमद, योगेश शर्मा, दिलीप शर्मा, ब्रजेश चौधरी, हरिपाल सिंह, गोपाल प्रसाद, राजेश कुमार, नेत्रपाल सिंह, नीरज सिंह, रवींद्र कुमार वशिष्ठ, वीरेश शर्मा, रिंकू सिंह सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
