• Thu. Jul 9th, 2026

ई-बसों का बढ़ेगा बेड़ा, आसपास के धार्मिक स्थलों तक श्रद्धालुओं को पहुंचने में होगी आसानी

ByVijay Singhal

Jul 9, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। कान्हा की नगरी में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं और स्थानीय यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। नगरीय परिवहन निदेशालय द्वारा संचालित की जा रहीं ई-बसों के बेड़े में जल्द विस्तार होने जा रहा है। वर्तमान में शहर के विभिन्न रूटों पर 50 ई-बस संचालित हो रही हैं, जिसमें जल्द ही 50 और नई बसें जुड़ने जा रही हैं। इस तरह 100 ई-बसों के संचालन से मथुरा-वृंदावन सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा। ई-बसों का बेड़ा बढ़ने से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। नई बसों के बेड़े में शामिल होने से सबसे ज्यादा फायदा श्रद्धालुओं को मिलेगा। नए रूट तय करने के साथ-साथ वर्तमान में चल रहे प्रमुख मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, और नंदगांव जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए बसों की संख्या में भारी इजाफा किया जाएगा। इससे त्योहारों और और अवसरों पर होने वाली भारी भीड़ के दौरान यात्रियों को डग्गामार वाहनों के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। बाहर से आने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्रथम प्रवेश द्वार से भी सीधे वृंदावन और गोवर्धन के लिए ई-बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। अभी तक यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलकर आटो या अन्य साधनों के लिए परेशान होना पड़ता था, लेकिन अब स्टेशन से निकलते ही उन्हें वातानुकूलित और प्रदूषण मुक्त ई-बसों की सीधी सेवा मिल सकेगी। इस विस्तार से मथुरा-वृंदावन की यातायात व्यवस्था सुधरेगी। एआरएम राधाकृष्ण ने बताया कि जल्द ही 50 ई-बस मिलने जा रही हैं। जंक्शन रेलवे स्टेशन से प्रथम चरण में वृंदावन रेलवे स्टेशन से बस चलाने की योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए रेलवे अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। दूसरे चरण में गोवर्धन व श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लिए बस संचालित की जाएंगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.