• Thu. Sep 24th, 2026

मथुरा में सांसद के सामने फूट-फूटकर रोए कार्यकर्ता

ByVijay Singhal

Jul 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार दोपहर एक बैठक के दौरान हंगामा हुआ था। इसके बाद मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें मथुरा के मंडी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  सांसद सनातन पांडेय कार्यकर्ता का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे, जहां सांसद को देखते ही राघवेंद्र के आंसू छलक पड़े। राघवेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया है कि जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने उन्हें चांटा मारा है। उन्होंने बताया कि लखनऊ पार्टी कार्यालय से आए फोन के माध्यम से उन्होंने पूरे प्रकरण की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दे दी है, जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जांच कराने की बात कही है। दूसरी ओर, मथुरा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने और आगरा के जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ने केवल बीच-बचाव कर कार्यकर्ताओं को अलग कराया था। आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार दोपहर एक बैठक के दौरान सपा दफ्तर में हंगामा हुआ था। बलिया के सांसद सनातन पांडेय के सामने ही मंच पर बैठने के मुद्दे को लेकर मथुरा के सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर के बीच तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में हाथापाई और लात-घूंसे चलने लगे। करीब 20 मिनट तक पार्टी दफ्तर में जमकर हंगामा हुआ था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.