हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामले के हिंदू पक्षकार कौशल किशोर महाराज को मैसेंजर पर जान से मारने की धमकी दी गई है। बुधवार रात अज्ञात व्यक्ति ने मैसेंजर पर अरबी भाषा में संदेश भेजकर उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी। संदेश में योगी सरकार के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। कौशल किशोर महाराज की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मामले की जांच करा रहे हैं। सनातन धर्म रक्षा पीठ के पीठाधीश्वर कौशल किशोर महाराज श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामले में हिंदू पक्षकार हैं। उन्होंने काशी की ज्ञानवापी मस्जिद मामले में भी इलाहाबाद हाईकोर्ट में पैरवी की है। इन दिनों उनकी मानव सेवा संघ में भागवत कथा चल रही है। कौशल किशोर महाराज ने बताया कि बुधवार रात कथा प्रवचन के विश्राम के बाद उन्होंने मोबाइल देखा तो मैसेंजर पर अरबी भाषा में लिखा अभद्र संदेश मिला। इसमें उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जवाब देने पर अज्ञात व्यक्ति ने योगी सरकार के बारे में भी अभद्र टिप्पणी की। कौशल किशोर महाराज ने तत्काल फोन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार को इसकी जानकारी दी। गुरुवार सुबह उनसे मुलाकात कर लिखित शिकायत भी की। उन्होंने बताया कि पहले भी उन्हें इन मुकदमों से नाम वापस लेने की धमकी मिल चुकी है, लेकिन वह किसी भी कीमत पर सनातन रक्षा की लड़ाई नहीं छोड़ेंगे। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि अभी उन्हें शिकायती पत्र नहीं मिला है। शिकायत मिलने के बाद साइबर टीम से जांच कराई जाएगी।
7455095736
श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले के पक्षकार को मिली जान से मारने की धमकी
