हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख कस्बे के बाबा जाहरवीर मंदिर मार्ग पर नगर पंचायत द्वारा डाली गई कीचड़ और गंदगी के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। महिलाओं समेत कई लोगों ने नारेबाजी करते हुए संक्रमण फैलने की आशंका जताई। मंदिर आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है। नगर पंचायत प्रशासन ने पिछले दिनों मंदिर मार्ग के किनारे कीचड़ डलवाई थी। सड़क पर एक मोबाइल शौचालय भी खड़ा है और नाली निर्माण अधूरा पड़ा है, जिससे बारिश के पानी की निकासी नहीं हो रही है। अग्रसेन मार्ग को भी नगर पंचायत ठेकेदार ने खोदकर छोड़ दिया है, जिसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। मुकेश लंबरदार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और थाना दिवस में शिकायत दर्ज कराई है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आक्रोशित अवधेश चौधरी, मदन मोहन लंबरदार, तुषार, देवेंद्र शर्मा, पुरुषोत्तम लंबरदार, अनमोल कुंतल, सचिन, मोहित, सावित्री देवी, राजेश देवी, विरमा देवी आदि ने समस्या के समाधान करने की मांग की है। प्राजक्ता त्रिपाठी, प्रभारी अधिशासी अधिकारी, सौंख ने कहा, मंदिर मार्ग के किनारे पड़ी कीचड़ का मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही गंदगी को साफ कराया जाएगा। अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
