हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह व डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने बरसाना के पीडब्ल्यूडी सभागार में विश्व प्रसिद्ध लठामार होली की तैयारियों के लिए बैठक की। डीएम ने सभी अधिकारियों को एक मार्च तक अपने-अपने विभाग के कार्य निपटाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया है कि 7 मार्च को लड्डू होली व 8 लठामार होली का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हुरियारों के पास बनाए जाएंगे। साथ ही बरसाना की लड्डू होली व लठामार होली को भव्य व आकर्षण बनाने के लिए मेला क्षेत्र को श्रीराधा कृष्णजी की लीलाओं के चित्र से सजाया जाएगा। वहीं नगर में प्रवेश द्वार सभी मार्गों की रंगाई-पुताई व लाइटिंग के साथ सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि कस्बे में होली के दौरान किसी भी कीमत पर घटिया किस्म का गुलाल नहीं बिकना चाहिए, इसके लिए चेकिंग अभियान चलाया जाए। सुरक्षा बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को जोन और सेक्टर में विभाजित किया जाएगा। जगह-जगह पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग अधिकारियों को सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडे, एसपी देहात त्रिगुण विशेन, एमवीडीए के सचिव अरविंद द्विवेदी, एसडीएम गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव, सीओ गोवर्धन आलोक सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
