• Wed. Nov 25th, 2026

मथुरा में 28 नवंबर को फिर आएंगे सीएम योगी, वीवीआईपी जमावड़ा

Byvijay.singhal1233

Nov 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 नवंबर को दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, गऊ-ग्राम, परखम, पशु आयुर्वेद एवं पारंपरिक ज्ञान में एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम का विमोचन करेंगे। इसके साथ ही, आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय, पशु चिकित्सालय महाविद्यालय का शिलान्यास और अनुवादात्मक चिकित्सा में आयुर्वेद और पंचगव्य अनुसंधान केंद्र का लोकार्पण भी किया जाएगा। यह जानकारी दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के मंत्री हरी शंकर शर्मा ने बुधवार को गऊ ग्राम परखम में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति द्वारा आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौ संवर्धन, आयुर्वेद, अनुसंधान और शिक्षा को समर्पित विभिन्न प्रमुख प्रकल्पों का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री पशु आयुर्वेद एवं पारंपरिक ज्ञान में एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम का विमोचन, अनुवादात्मक चिकित्सा में आयुर्वेद और पंचगव्य अनुसंधान केंद्र तथा श्री नंदीश्वर छात्रावास का लोकार्पण करेंगे। इसके अतिरिक्त, आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय, पशु चिकित्सालय महाविद्यालय तथा 2 बीएचके आवासीय परिसर का शिलान्यास भी किया जाएगा। मीडिया प्रभारी कीर्ति पी. कुमार ने बताया कि इस समारोह में परम पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज एवं आचार्य महामण्डलेश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा श्री अवधेशानन्द गिरि जी महाराज का पावन आशीर्वचन प्राप्त होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी होंगे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.