हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, मथुरा के तत्वावधान में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD-2027) के अन्तर्गत दिनांक 25 नवम्बर 2026 को राजीव भवन, मथुरा में PPT राउंड चैम्पियनशिप का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के चयनित युवा प्रतिभागियों ने विकसित भारत की परिकल्पना से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर पी०पी०टी० के माध्यम से अपने विचार, नवाचार एवं सुझाव प्रस्तुत किये। प्रतियोगिता में युवाओं ने विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका एवं भविष्य की योजनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ० शालिनी, डॉ० दीन दयाल, प्रवक्ता, राजकीय महाविद्यालय, माँट एवं डॉ० नीतू सिंह, मनोचिकित्सक, जिला चिकित्सालय, मथुरा द्वारा निभाई गई। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रस्तुतिकरण एवं निर्धारित मूल्यांकन मानकों के आधार पर प्रथम समूह में तन्वी सारस्वत तथा द्वितीय समूह में कुणाल वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में श्री रवि बाबू शर्मा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, कार्यक्रम प्रभारी रहे। आयोजन में श्रीमती स्वाति पाण्डेय एवं श्री अर्जुन कंसाना, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी तथा श्री राहुल कुलश्रेष्ठ, कनिष्ठ सहायक का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता एवं नवाचारपूर्ण विचारों को प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी आगामी चरण में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
7455095736
