• Sat. May 16th, 2026

आगरा को 24-7 के स्कोर से हराकर मथुरा ने जीता उद्घाटन मैच

ByVijay Singhal

Feb 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्वर्गीय मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में सोमवार को खेल निदेशालय और यूपी कबड्डी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय ओपन राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम न्यायिक सुरेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी राकेश यादव और लीलाधर शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 जिलों की टीमों से करीब 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहला मैच आगरा और मथुरा के बीच खेला गया। मथुरा ने 24-7 के स्कोर से मुकाबला जीत लिया। दूसरा मैच मुजफ्फरनगर व आगरा छात्रावास के बीच हुआ, जिसमें 5-27 से आगरा छात्रावास की टीम विजेता रही। अलीगढ़ और फिरोजाबाद के बीच हुए मैच में 33- 20 से अलीगढ़ की टीम ने मुकाबला जीता। मथुरा बनाम गाजीपुर के बीच खेले गए मैच में 23-21 के स्कोर से मथुरा विजेता रही। मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ के बीच हुए मैच में 28-18 से मुजफ्फरनगर की टीम ने मैच जीत अगले चरण में प्रवेश किया। आगरा छात्रावास व फिरोजाबाद के बीच खेले गए मुकाबले में 30-02 से आगरा छात्रावास, मेरठ बनाम हाथरस के बीच हुए मैच में 44-22 के स्कोर से मेरठ की टीम विजयी रही। मथुरा कबड्डी संघ से सुनील श्रीवास्तव, मोहम्मद अली, मोहम्मद अकरम, सीमा शर्मा, अनूप चौधरी, कमल किशोर, अमित कुमार, राजेश कुमार, अनिल कुमार आदि रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.