• Sat. May 16th, 2026

वेबसाइट से दोस्त बनी युवती ने करा दी चोरी

ByVijay Singhal

Feb 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में एक वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से शुरू हुई मित्रता व्हाट्सएप चैटिंग के माध्यम से गहराती चली गई। लड़की ने मिलने के बहाने बुलाकर अपने अन्य साथियों से सामान चोरी करा दिया। इस संबंध में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। दिल्ली के विकापुरी निवासी पीड़ित सौरभ सिन्हा का आरोप है कि उन्होंने शादी जीवन साथी डाट काम पर एक युवती से पहचान हुई। धीरे धीरे दोनों लोग व्हाट्सएप पर बातें करने लगे। दोनों ने मिलने का कार्यक्रम बनाया। आठ फरवरी को मथुरा के गोवर्धन चौराहा पर मिले। वहां से गोवर्धन परिक्रमा की बात तय हुई। रास्ते में चलने पर उन्हें शक हुआ तो वे अपनी गाड़ी को मथुरा की ओर वापस लौटाने लगे। युवती ने उल्टी आने की बात कहकर गाड़ी रुकवाई। पीड़ित का आरोप है कि इसी बीच मोटर साइकिल सवार लोग आए और गाड़ी की डिग्गी खोलकर बैग लेकर भाग गए। उन्होंने शोर मचाया और आरोपियों के पीछे भागे। जब लौटते तो युवती लापता हो चुकी थी। बैग में एक लैपटॉप, एक आईफोन, पासपोर्ट आदि था। सौरभ के अनुसार, घटना कल्याणं करोति नेत्र चिकित्सालय के समीप की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.