• Mon. Nov 2nd, 2026

तैयापुर में पानी में डूबा मिला शव,परिजन लगा रहे हत्या का आरोप, 2 दिन पूर्व हुआ था झगड़ा

Byvijay.singhal1233

Oct 11, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जमुनापार के अंतर्गत लक्ष्मीनगर क्षेत्र के गांव तैयापुर निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र देवी प्रसाद का शव के रेलवे लाइन के किनारे एक नाले में पड़ा दिखाई दिया। शव की खबर सुन कर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर थाना जमुनापार की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई जयपाल सिंह ने बताया शनिवार की रात को मेरे भाई हरिमोहन के घर में सुखवीर उर्फ घोटा, सुनील, एवं राजू मारपीट करने पहुंचे जिन्होंने मेरी भाभी के साथ मारपीट कर दी झगड़े की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए जिन्हें देखकर तीन लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उसी दिन मेरा बड़ा भाई राजेंद्र प्रसाद मजदूरी कर लक्ष्मीनगर से पैदल घर लौट रहा था देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर हमने अपने भाई को खोजा लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सोमवार को रेलवे लाइन के समीप एक नाले में शव दिखाई दिया जिसकी शिनाख्त राजेंद्र प्रसाद की हुई। मृतक के भाई जयपाल सिंह ने आरोप लगाया है कि मेरे भाई की हत्या घोंटा, सुनील,राजू ने ही की है। जिसकी तहरीर थाना जमुनापार में दी गई है। थाना निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी गई है हत्या होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.