• Fri. May 15th, 2026

वृंदावन में बह रही होली के उल्लास की बयार

ByVijay Singhal

Feb 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में वसंत पंचमी के साथ ही ब्रजभूमि में होली के उल्लास और उत्साह की बयार बहने लगी है। फाग महोत्सव की शुरुआत के साथ ही वृंदावन के सप्तदेवालयों में होली का उल्लास नजर आ रहा है। हर कोई ब्रज की होली की अनूठी परंपरा का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित है। राधा दामोदर लाल मंदिर में भी भक्तों पर जमकर गुलाल बरसाया गया। श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन होकर रंगों की इस बारिश का आनंद लेते दिखे। मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन के दौरान बरसाने की होली और राधे-राधे बरसाने वाली राधे जैसे भजनों पर भक्त नृत्य करने लगे। गोस्वामियों ने भक्तों पर गुलाल बरसाया तो पूरे मंदिर में दिव्यता की अनुभूति हुई। रंगभरनी एकादशी से बांकेबिहारी मंदिर में होली का हुल्लड़ शुरू होगा। इस दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य से होली खेलने के लिए आते हैं। इस दिन से रंगों की होली शुरू हो जाएगी। एकादशी के लिए पुलिस प्रशासन अभी से तैयारियों में जुट गया है। पिछले वर्ष मंदिर में भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए अन्य जिलों से पुलिस फोर्स को बुलाया गया था। इस बार भी अन्य जनपदों से फोर्स की डिमांड की जाएगी। पिछली बार तीन जोन और 7 सेक्टर में बांटा गया था। इस बार इन्हें भी बढ़ाया जा रहा है। इस बार भीड़ पहले से ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही है। इसलिए पुलिस उसी हिसाब से प्लानिंग कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.