हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में दादी के साथ घर के पास स्थित एक दुकान पर शुक्रवार को बाल कटवाने गए बालक को कार ने टक्कर मार दी। घायल को मथुरा के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। हादसे के समय बाल कटवाने के बाद दादी सैलून संचालक को रुपये दे रही थीं। इसी दौरान बालक ने सड़क पर दौड़ लगा दी।
नगर के रहने वाले लविश खंडेलवाल का पुत्र आदर्श (3) अपनी दादी आशा के साथ शुक्रवार शाम को बाल कटवाने के लिए घर के सामने ही एक सैलून की दुकान पर गया था। बाल कटवाने के बाद जैसे ही दादी सैलून संचालक को रुपये देने लगीं। इसी दौरान आदर्श सड़क पर आ गया। लोगों ने बताया कि आदर्श ने सड़क पार करने के लिए दौड़ लगा दी, जिससे वह सामने से आ रही कार से टकरा गया। कार उसे रौंदते हुए निकल गई। दुर्घटना में आदर्श बुरी तरह घायल हो गया था। परिजन ने बिना किसी विधिक कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
