हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्लाईवुड कारोबारी के कर्मचारियों से 20 जून को हुई 25 लाख रुपये की टप्पेबाजी की वारदात का खुलासा करने के लिए मथुरा पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना में शामिल आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम दिल्ली में डेरा डाले हुए है। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से टप्पेबाजी करने वाले ठक-ठक गैंग के सदस्यों को चिन्हित कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही संदिग्धों की गतिविधियों और मोबाइल नंबरों की जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे, जिसके आधार पर पुलिस ने मद्रास के ठक-ठक गैंग को चिंहित किया। पुलिस टीम अब दिल्ली में गैंग के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का मानना है कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी चेन्नई के हैं, जो दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना में शामिल अन्य लोगों और पूरी साजिश का खुलासा हो सकेगा। 20 जून को राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्लाईवुड कारोबारी के कर्मचारियों को कार से तेल निकलने का झांसा देकर बाइक सवार 25 लाख रुपये से भरा बैग टप्पेबाजी कर ले गए थे। इसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। श्लोक कुमार, एसएसपी ने बताया, प्लाईवुड कारोबारी के कर्मचारियों के साथ हुई टप्पेबाजी की घटना को मद्रास के ठक-ठक गैंग द्वारा अंजाम दिए जाने के सबूत मिले हैं। गैंग दिल्ली में डेरा जमाए हुए है। टीम गैंग के सदस्यों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
