हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में महिला पर गलत नजर रखने की आशंका होने पर महिला पक्ष के लोगों ने मथुरा दरवाजा क्षेत्र में एक युवक पर लाठी-डंडों से जान लेवा हमला कर घायल कर दिया। लक्ष्मी नगर जमुनापार निवासी कन्हैया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जुलाई की शाम उनका भाई धीरज किसी व्यक्तिगत काम से वृंदावन गया था। रास्ते में उसे लखनपुर जमुनापार निवासी कपिला और उसकी पत्नी जयप्रभा मिले। दोनों धीरज को अपने घर ले गए। आरोप है कि वहां कपिला ने धीरज पर आरोप लगाया कि वह उसकी पत्नी जयप्रभा पर गलत नीयत रखता है। इसी बात को लेकर उनके बीच बहस और कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर कपिला और जयप्रभा ने एकराय होकर धीरज पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर हमला होने से धीरज का सिर फट गया और उसके पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी दंपत्ति धीरज को मरणासन्न हालत में छोड़कर मौके से भाग गए। राहगीर द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल धीरज को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक धीरज की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। कन्हैया की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कपिला और जयप्रभा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच मथुरा गेट पुलिस चौकी प्रभारी राहुल चौधरी द्वारा की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
