हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव थाना क्षेत्र के गांव छौली में एक मां ने बार-बार रो रहे अपने तीन साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। प्राथमिकी में कृष्ण मुरारी ने बताया कि उनके एक पांच साल की बेटी है और तीन साल का बेटा माधव था। 28 जून शाम को उनके पास पत्नी रुचि का फोन आया कि बेटा माधव काफी देर से सो रहा था। अब बार बार जगाने पर उठा नहीं रहा है। वह आनन-फानन घर गए और बेटे को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कृष्ण मुरारी व परिवार ने इसे सामान्य माैत समझा और किस्मत का फेर समझकर शव को दफना दिया। कृष्ण मुरारी के मुताबिक 21 जुलाई को रुचि किसी से फोन पर बात कर रही थी जिसमें उसने इस घटना का पूरा जिक्र किया। रुचित अपने प्रेमी को बता रही थी कि उसका बेटा माधव बार-बार रोता चिल्लाता था। गुस्से में आकर उसका गला दब गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। यह सारी बात कृष्ण मुरारी ने छुपकर सुन ली और रुचित से पूछताछ शुरू कर दी। कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला ने पति को बताया कि रोहित नाम के युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है और उसी से बात होती है। रोहित से बात करते समय बेटा बार बार रो रहा था जो गुस्से से उसका गला दब गया। बेटे की हत्या को परिवार के सामने स्वीकार करने के बाद पति ने सोमवार को पत्नी रुचि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ संजीव राय ने बताया है कि महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
