• Thu. Nov 26th, 2026

छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Mar 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाथरस में प्रोफेसर द्वारा छात्राओं के यौन उत्पीड़न करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि मथुरा में भी एक शिक्षक पर छात्राओं को छेड़ने का आरोप लगा है। पुलिस ने शहर के एक बड़े निजी स्कूल के शिक्षक के खिलाफ छात्राओं से छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज किया है। शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कराने वाले थाना हाईवे के दरोगा केपी सिंह ने बताया कि वह सामान्य चेकिंग के लिए रतनलाल फूलकटोरी स्कूल गोवर्धन चौराहे पर पहुंचे थे। उन्होंने यहां देखा कि एक व्यक्ति स्कूल आने जाने वाली लड़कियों की ओर अश्लील हरकतें वह इशारे कर रहा है। पुलिस ने टोका तो वह भाग निकला। छात्राओं ने पूछने पर पता चला कि यह व्यक्ति कृष्ण विहारी काॅलोनी निवासी राहुल सक्सेना है जो अध्यापक है। पुलिस के मुताबिक छात्राओं ने यह भी बताया कि वह अक्सर स्कूल आते-जाते समय छात्राओं के साथ इसी तरह की हरकत करता है। इतना ही नहीं, क्लास में भी वह लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करता है। छात्राएं डर और छवि धूमिल होने की वजह से अपना नाम सामने नहीं लाती हैं। इस पर पुलिस ने इस राहुल के खिलाफ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कॉलेज पहुंची थी लेकिन वह भाग गया। पुलिस ने अन्य छात्राओं से भी इस बारे में जानकारी की तो सभी ने शिक्षक पर लगे आरोप की पुष्टि की।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.