• Thu. Nov 26th, 2026

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विद्युत निगम की बढ़ेंगी मुश्किलें

Byvijay.singhal1233

Mar 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) में पेड़ों की छंटाई को लेकर दिए गए नए आदेश ने विद्युत निगम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब पेड़ की छंटाई करने पर एक नया पौधे रोपना होगा। इसके साथ ही यात्राओं व अन्य कार्यक्रमों के दौरान भी पेड़ों की छंटाई करना आसान नहीं होगा। विद्युत निगम द्वारा बिजली की लाइनों पर आने वाले पेड़ों की छंटाई की जाती है। टीटीजेड क्षेत्र में पहले अनुमति लेकर ही पेड़ों की छंटाई की जा सकती थी। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने टीटीजेड क्षेत्र में पेड़ों की छंटाई को लेकर नया आदेश दे दिया। इसके अनुसार अब पेड़ों की छंटाई करने पर नए पौधे रोपित करने होंगे। विद्युत निगम को छंटाई से पहले और बाद के फोटो अपलोड करने के साथ ही उतने ही नए पौधे लगाने होंगे जितने पेड़ों की छंटाई की है। सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश के बाद विद्युत निगम की चिंता बढ़ गई है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता ग्रामीण विजय मोहन खेड़ा ने बताया कि लगातार बिजली की लाइनों को भूमिगत करने का काम किया जा रहा है। लाइनों पर पेड़ की जो टहनी आती हैं उनका ही छटान किया जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने जो भी आदेश दिए हैं उसका पालन किया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.