• Sat. Jul 11th, 2026

कार में लिफ्ट के बहाने छात्राओं से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास

ByVijay Singhal

Jul 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव में पीड़िता ने बताया कि आठ जुलाई को दोपहर को वह अपने कॉलेज से पैदल घर लौट रही थी। जैसे ही वह दाऊजी के हनुमान तिराहे से आगे बंबा रोड पर पहुंची, तभी पीछे से सफेद रंग की कार (यूपी 85 सीके 4534) उसके पास आकर रुकी। चालक ने उससे गांव तक छोड़ने की बात कही, लेकिन छात्रा ने कार में बैठने से मना कर दिया। आरोप है कि गुस्साए चालक ने जबरन उसका हाथ पकड़कर कार में खींच लिया। आरोपी ने छात्रा का मोबाइल और बैग छीनकर पीछे की सीट पर फेंक दिया तथा विरोध करने पर गला दबाने की धमकी देने लगा। हनुमान तिराहे के पास छात्रा ने साहस दिखाते हुए चलती कार की स्टेयरिंग दूसरी ओर मोड़ दी, जिससे कार तिराहे पर स्थित पोल से टकरा गई। इस बीच छात्रा चिल्लाते हुए कार से निकलकर भाग निकली। चालक भी कार लेकर मौके से भाग गया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और चालक की शिनाख्त की गई। जांच में पता चला कि कार सवार युवक ने इसी तरह से महावन, गोवर्धन, कोतवाली और जैत में भी लिफ्ट देने के बहाने छात्राओं के साथ छेड़खानी और अपहरण करने का प्रयास कर चुका है। एक ही नंबर की कार से पांचों घटनाओं को अंजाम दिया गया। सीओ महावन संजीव कुमार राय का कहना है कि आरोपी की शिनाख्त कर ली है। पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.