• Tue. Jul 21st, 2026

मथुरा के नए बस स्टैंड पर फौजी ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से की हाथापाई

ByVijay Singhal

Jul 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नए बस स्टैंड के निकट रविवार को खुद को फौजी बताने वाले एक व्यक्ति ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई कर दी। जानकारी के अनुसार, नए बस स्टैंड के निकट रविवार शाम को ट्रैफिक पुलिसकर्मी अमित चौहान और होमगार्ड मेघ सिंह तैनात थे। इसी दौरान बीएसए कॉलेज की तरफ से पैदल आ रहे एक व्यक्ति की वाहनों की आवाजाही को लेकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी अमित चौहान से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। अमित ने एक हाथ से घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो व्यक्ति ने मोबाइल छीनकर सड़क में मार दिया, जिससे मोबाइल टूट गया। होमगार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस व्यक्ति को बाग बहादुर चौकी ले गई। पूछताछ में व्यक्ति ने खुद को राजस्थान के भरतपुर के सौंगर गांव निवासी फौजी अवतार सिंह बताया है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.