हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल ने
मथुरा। व्रन्दावन में दिल्ली के श्रद्धालु युवक अपने परिवार के साथ ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए आया था। वह गेट संख्या चार पर वीआईपी के लिए बनी रेलिंग में से घुसने का प्रयास कर रहा था। भीड़ के दबाव और धक्का-मुक्की के बीच युवक ने महिला पुलिसकर्मी को धक्का दे दिया। इसे लेकर महिला पुलिसकर्मी ने उसकी टी शर्ट पकड़ कर खींचा और जमकर पिटाई कर दी। महिला पुलिसकर्मी के साथ वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और युवक को पीटने लगे। युवक के साथ आईं महिलाएं उसे बचाने के लिए पुलिसकर्मियों से अनुनय विनय करती रहीं वहीं अन्य श्रद्धालु भी युवक के बचाव में आगे आ गए। बावजूद इसके मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे पीटते हुए श्रीबांकेबिहारी पुलिस चौकी ले गए। यहां युवक द्वारा पुलिस कर्मियों से माफी मांगने पर पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। इसके बाद वह परिजन के साथ दिल्ली चला गया। मामले में सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालु युवक ने मंदिर के द्वार पर तैनात महिला सिपाही को धक्का दिया। इस बात को लेकर झगड़ा हुआ था। माफी मांगने पर युवक को छोड़ दिया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
