• Tue. Jul 21st, 2026

रोडवेज बसों के अनुपस्थित चल रहे चालक-परिचालकों को जारी किए नोटिस

ByVijay Singhal

Jul 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेला को सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए परिवहन निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में करीब 1000 बसों के संचालन की योजना बनाई गई है। इसी के मद्देनजर ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित चल रहे चालक और परिचालकों को नोटिस जारी कर तत्काल उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। सुप्रसिद्ध मुड़िया मेले में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन पहुंचते हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए प्रदेश के विभिन्न डिपो से अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी, ताकि किसी भी रूट पर यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। परिवहन निगम का उद्देश्य मेले के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुचारु और निर्बाध परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके लिए बसों के संचालन, चालक-परिचालकों की उपलब्धता और नियंत्रण कक्ष की व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है। मेले की अवधि में परिवहन निगम के चालक, परिचालक और संचालन से जुड़े कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त रहेंगी। सभी कर्मचारियों को मुख्यालय पर उपस्थित रहकर निर्धारित ड्यूटी का पालन करना होगा। बिना पूर्व अनुमति अवकाश लेने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यह व्यवस्था मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान बस संचालन सुचारु बनाए रखने के लिए लागू की गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.