• Sun. Nov 1st, 2026

जेल में बहनें कुर्सी पर बैठकर करेंगी भाई को तिलक

Byvijay.singhal1233

Oct 26, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला कारागर में भाई दूज पर जेल में इस बार बहनें कुर्सी पर बैठकर भैया को तिलक करेंगी। जेल प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। करीब 800 लोगों को कुर्सियों पर बैठने की व्यवस्था की गई है। जेल मेें भाई दूज को लेकर बंदियों में उत्साह है। जिन बंदियों को बहन से तथा जिन बहनों का भाईयों से मिलना है उनके द्वारा जेल प्रशासन को आवेदन दे दिए गए थे। इसी आधार पर जेल प्रशासन द्वारा सूची तैयार कर ली। इसके आधार पर जेल में कुर्सियां डाली गई हैं। यह कुर्सियां ५०-५० के ग्रुप में लगाई गई हैं। जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि जेल में इस बार भाई बहनों की मिलाई के लिए कुर्सियां डाली गई हैं। जेल प्रशासन द्वारा निगरानी रखी जाएगी। अभी तक जेल में भाई-बहन जमीन पर बैठकर भाई दूज का त्योहार मनाते थे। बहनें भाई को तिलक करती और मिष्ठान खिलाती थीं। इस बार यह व्यवस्था बदली गई है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.