• Sun. Nov 1st, 2026

मजदूर महिला से दुष्कर्म में सात वर्ष का कारावास

Byvijay.singhal1233

Oct 12, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मजदूरी करने वाली महिला को झांसे में लेकर तीन वर्ष तक दुष्कर्म किया गया। जब अभियुक्त ने भाइयों से भी अवैध संबंध बनाने को कहा तो महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी। केस में सुनवाई करते हुए एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम रामराज-2 ने अभियुक्त को दुराचार का आरोपी मानते हुए सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। थाना जमुनापार के नगला हर प्रसाद क्षेत्र में मजदूरी का काम चल रहा था। गांव के ही रहने वाले रघुवीर ने सादाबाद क्षेत्र निवासी महिला मजदूर को झांसे में लेकर पति को भगा दिया और तीन वर्ष तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने 21 फरवरी 2017 को थाना जमुनापार में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि अभियुक्त ने बाद में अपने भाइयों के संग अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। पुलिस ने मामले में चार्जशीट लगा दी। केस की सुनवाई एडीजे, पॉक्सो प्रथम की अदालत में हुई। अदालत ने रघुवीर को दुष्कर्म करने का दोषी मानते हुए सात वर्ष के कारावास तथा ११ हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। एडीजीसी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि केस में उनके द्वारा कुल 8 गवाह पेश किए गए। अदालत ने अभियुक्त को जेल भेज दिया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.