हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला उपभोक्ता फोरम ने बिग बाजार पर जबरन थैला बेचने के मामले में नौ हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में अगस्त 2019 में 6 लोगों ने बिग बाजार पर सामान के साथ 20 रुपये का कपड़े का थैला बेचने का आरोप लगाते हुए याचिका दाखिल की थी। इस मामले में अफसर, असलम, मोहम्मद हनीफ, अनवर, अकील और शकील निवासीगण सुखदेव नगर, सौंख रोड ने अलग-अलग दावे दायर किए। बिग बाजार फ्यूचर रिटेल लिमिटेड मसानी रोड के खिलाफ याचिका दाखिल की। आयोग अध्यक्ष नवनीत कुमार, सदस्य मनीष परमार व छवि सिंघल ने सोमवार को सभी पक्षों को सुनने के बाद साक्ष्यों का अवलोकन किया। इसके बाद बिग बाजार को प्रत्येक परिवादी को 1500- 1500 रुपए जुर्माना अदा करने का आदेश दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
