हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। रिफाइनरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रांची बांगर में शनिवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए यह विशेष अभियान आयोजित हुआ।बविद्यालय क्षेत्र के सभी छह बूथों के बूथ लेवल अधिकारी इस अभियान में उपस्थित रहे। ग्रामवासियों और कॉलोनीवासियों से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए निर्धारित फॉर्म भरवाए गए। अधिकारियों ने अभियान की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आगरा मंडल के आयुक्त एवं रोल प्रेक्षक नागेंद्र प्रताप तथा अपर जिलाधिकारी ने विद्यालय पहुंचकर सभी बूथों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाएं देखकर संतोष व्यक्त किया। उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। अधिकारियों ने विद्यालय के शैक्षिक स्तर और भौतिक परिवेश की सराहना की। विद्यालय में बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाए रखने के प्रयासों की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सुनीता गुप्ता और अन्य शिक्षक, बूथ लेवल अधिकारी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
