हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के पुराने बस स्टैंड पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे दो बस चालकों और उनके साथियों के बीच हुई मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद परिवहन विभाग और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई होने लगी। बस चालकों के साथ मौजूद अन्य लोग भी विवाद में शामिल हो गए, जिससे कुछ देर के लिए बस स्टैंड रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। घटना के समय बड़ी संख्या में यात्री बसों का इंतजार कर रहे थे। अचानक मारपीट शुरू होने से यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना अपने मोबाइल फोन में कैद कर ली। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद परिवहन विभाग और पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
