• Sat. Jul 25th, 2026

गोवर्धन में श्रद्धालुओं से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, बरेली के श्रद्धालु की मौत; कई लोग घायल

ByVijay Singhal

Jul 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो सिद्धि विनायक महाविद्यालय के समीप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बरेली निवासी डालचंद (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। बरेली से करीब एक दर्जन श्रद्धालु गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाने आए थे। परिक्रमा पूरी करने के बाद सभी श्रद्धालु टेंपो से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सिद्धि विनायक महाविद्यालय के समीप टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही गोवर्धन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक डालचंद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोवर्धन की चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा चौधरी ने बताया की सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल लाया गया था। सभी घायलों का तत्काल प्राथमिक उपचार किया गया। जिन मरीजों की हालत गंभीर थी, उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। हादसे में एक व्यक्ति को मृत अवस्था में लाया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.