• Sat. Jul 25th, 2026

गिरिराजजी की परिक्रमा के लिए उमड़ा सैलाब, चरम पर पहुंची भीड़; ड्रोन से रखी जा रही नजर

ByVijay Singhal

Jul 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में गिरिराज धाम में आयोजित विश्व प्रसिद्ध मुड़िया मेले के दौरान श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा के लिए देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन पहुंच रहे हैं। गिरिराज महाराज की जय और राधे-राधे के जयघोष से पूरा धाम भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। परिक्रमा मार्ग पर इस समय कदम-कदम पर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति समर्पण का रंग दिखाई दे रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने नगर में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। यह व्यवस्था 30 जुलाई को मेला खत्म होने तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में सभी छोटे और बड़े वाहन निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से ही संचालित किए जाएंगे। प्रशासन ने लोगों से रूट डायवर्जन का पालन करने और यात्रा से पहले निर्धारित मार्गों की जानकारी करने की अपील की है। मेले के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उधर परिक्रमा मार्ग, प्रमुख चौराहों, पार्किंग स्थलों, मंदिरों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम और सुरक्षा कर्मियों के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को रोका जा सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.