• Sun. Nov 1st, 2026

प्राथमिक विद्यालय विलय के निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया

Byvijay.singhal1233

Jul 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आज दिनांक 14 जुलाई 2025 को दोपहर 11 बजे अखिल भारतीय समता फाऊंडेशन एवं महात्मा ज्योतिबा फूले विकास समिति मथुरा उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में चौधरी गुलाब सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय विलय के निर्णय के खिलाफ एवं वापस लिए जाने की मांग को लेकर पांच सूत्रीय खुला मांग पत्र 1. प्राथमिक विद्यालय के विलय का निर्णय तत्काल वापस हो, 2.प्राथमिक शिक्षा का निजीकरण तत्काल बंद हो  3.अनुच्छेद 21 ए को पूर्ण रूप से लागू किया जाए  4.राइट टू एजुकेशन आरटीई 2009 के प्रावधानों का ईमानदारी से पालन हो/लागू किया जाए 5. निजी शिक्षण एवं शैक्षणिक संस्थाओं का सरकारी कारण लागू हो, हाथों में राज्य सरकार विरोधी पट्टिका लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम श्री नरेंद्र यादव एसडीएम अतिरिक्त प्रभार जी को सौंपा। इस मौके पर महात्मा ज्योतिबा फूले विकास समिति के अध्यक्ष रमेश सैनी एवं शिक्षक नेता नरेश सर ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार द्वारा विद्यालय के कदम को, शिक्षा के निजीकरण को, संविधान विरोधी, रोजगार विरोधी, छात्र विरोधी ,शिक्षा विरोधी बताकर निंदा की और कहा कि लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस मौके पर अखिल भारतीय समाता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश कुमार राही ने कहा भाजपा सरकार का रवैया इस प्रकार है कि जैसे रोम जल रहा था नीरो बांसुरी बजा रहा था। साथ ही चेतावनी दी कि राज्य सरकार केंद्र सरकार को शिक्षा से खिलवाड़ की कीमत चुकानी होगी l प्रदर्शन के दौरान डॉ राजेंद्र प्रसाद लोधी, मुकेश सैनी, गुलाब सिंह चौधरी, सिद्धांत भाटिया, कुणाल डागौर,चित्रसेन मौर्य ,संतोष कुमार सिंह,हरेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, नरेश कुमार, जितेंद्र बजाना, डॉ अरुण कुमार, अंकित सागर आकाश बाबू , सुमित कुमार,सौदान सिंह राजवीर सिंह मोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.