हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए पुलिस-प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा की योजना तैयार की है। 23 से 30 जुलाई तक लगने वाले मेले में 1.50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मेले के दौरान चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए 6 स्थायी और 37 अस्थायी पुलिस चौकियां, 31 वॉच टावर, 150 बैरियर, 183 सीसीटीवी कैमरे और 350 पीए सिस्टम लगाए जाएंगे। मेला क्षेत्र में 1281 एलईडी लाइटें, 14 सेमी मास्ट, एक हाईमास्ट और 212 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। वहीं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए 31 वॉच टावर बनाए जा रहे हैं। प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों और संवेदनशील स्थानों की 24 घंटे निगरानी की जाएगी। कैमरों का संचालन कंट्रोल रूम से किया जाएगा, जहां से हर गतिविधि पर रियल टाइम नजर रखी जाएगी। मेले में पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी, पीएसी, महिला पुलिस और खुफिया एजेंसियों के जवान तैनात रहेंगे। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, खोया-पाया केंद्र, आपातकालीन सहायता के लिए भी टीमें गठित की गई हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
