हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन में डलावघरों के सफाए के लिए नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने अभियान छेड़ दिया है। वे स्वयं इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही वृंदावन में ऐसे प्रतिष्ठानों व खानपान विक्रेताओं को भी चिह्नित किया जाएगा, जो कूड़ा व गंदगी फैलाने में सबसे आगे हैं। इसके लिए नगर आयुक्त ने 11 सेक्टर बनाने हुए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। मथुरा-वृंदावन में डलाव घर गंदगी की बड़ी वजह बन रहे हैं। हालात ये हैं कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भी गली-मोहल्लों से निकलने वाला कूड़ा बिखरा रहता है। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने ऐसे डलाव घरों के सफाये के लिए अभियान शुरु कर दिया है। ऐसे में 60 डलावघरों को चिह्नित किया गया है। डलवघरों से कूड़ा उठाने के साथ-साथ उक्त स्थलों की धुलाई व चूने के छिड़काव की व्यवस्था की गयी है। यही नहीं प्रयास किया जा रहा है कि इन डलावघरों का सफाया कर दिया जाए। स्वयं नगर आयुक्त इस अभियान की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। रोजाना चार से पांच डलावघरों को साफ किया जा रहा है। सबसे पहले वृंदावन को साफ-सुथरा बनाने के लिए अभियान शुरु किया गया है। इसके लिए नगर आयुक्त ने 11 सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर के लिए अलग-अलग टीमें बनायी गयी हैं।नगर आयुक्त ने बताया कि डलाव घरों के साथ-साथ ऐसी दुकानों, ठेल-ढकेलों को चिह्नित किया जा रहा है, जो कूड़ा फैलाने में आगे हैं। इनके द्वारा न तो डस्टबिन का प्रयोग किया जा रहा है और न ही सफाई की व्यवस्था की गयी है। ऐसी दुकानों व ठेल-ठकेलें सबसे पहले वृंदावन में चिह्ननित की जाएंगी। टीमों द्वारा सर्वे करने के बाद नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
