• Thu. Nov 12th, 2026

व्रन्दावन के टटिया आश्रम के पास जलभराव पर नगर आयुक्त सख्त

Byvijay.singhal1233

Jul 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में टटिया स्थान आश्रम के सामने स्थित गौशाला क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने गौशाला के पीछे जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और कहा कि समस्या के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक को निर्देशित किया कि सोमवार सुबह 9 बजे जलकल और निर्माण विभाग की संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण करें तथा स्थायी समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में जलभराव की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। इस दौरान नगर आयुक्त ने वृंदावन परिक्रमा मार्ग के किनारे कुंभ मेला क्षेत्र के निकट अतिक्रमण मिलने पर भी अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि अतिक्रमण के खिलाफ नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई कर परिक्रमा मार्ग को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक, मुख्य सफाई निरीक्षक महेश चंद्र, सफाई निरीक्षक राकेश राजपूत आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.