• Thu. Nov 26th, 2026

मथुरा में 23 को कड़े पहरे में 21 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा

Byvijay.singhal1233

Aug 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पुलिस के कड़े पहरे में 21 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा 23 अगस्त से आयोजित की जाएगी। लगभग 30 हजार अभ्यर्थी इन केंद्रों पर सिपाही भर्ती के लिए ऑफ लाइन लिखित पुनः परीक्षा देंगे। 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को प्रत्येक तिथि पर दो पालियों में परीक्षा होगी। इसमें पहली पाली सुबह दस से 12 बजे और दूसरी शाम को तीन से पांच बजे की होगी। परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी सिटी डा. अरविंद कुमार ने बताया कि 21 सेक्टर, 21 स्टेटिक, तीन जोनल मजिस्ट्रेट प्रशासन ने तैनात, प्रत्येक केंद्र पर इनके साथ पुलिस भी तैनात रहेगी। 21 अगस्त तक केंद्र पर्यवेक्षक (पुलिस) केंद्रों पर सीसीटीवी न अन्य सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करेंगे। 22 अगस्त को सभी केंद्रों की कोने-कोने की चेकिंग कर देखा जाएगा कि कहीं कोई मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तु तो नहीं छिपाई गई है। साथ ही सीटिंग प्लान भी तैयार किया जाएगा। परीक्षा के समय केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, प्रभारी व कार्यदायी संस्था के कर्मी के अलावा अन्य किसी व्यक्ति के पास फोन नहीं रहेगा। केन्द्र के अन्दर नियुक्त किसी भी कर्मचारी के पास फोन नहीं होगा। केन्द्र प्रभारी सभी कर्मियों के मोबाइल इत्यादि को सुरक्षित रखने की व्यवस्था करायेंगे। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की सघन तलाशी हेंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) से होगी। परीक्षा पूर्ण होने तक किसी भी दशा में अभ्यर्थियों एवं कर्मियों को परीक्षा केंद्र से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। जनपदीय कंट्रोल रूम में लगे कर्मचारी लगातार कैमरों से केंद्रों की गतिविधि पर नजर रखेंगे। ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने को दिए निर्देश एसपी सिटी ने यातायात निरीक्षक को आदेश दिया है कि परीक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण चौराहे, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन एवं परीक्षार्थियों के आवागमन के मार्गों पर पर्याप्त यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाएं। जाम में कोई भी परीक्षार्थी नहीं फंसना चाहिए। इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 को परीक्षा केंद्रों के आस-पास गाड़ियां नियुक्त करने के आदेश दिए हैं। खुफिया पुलिस सादा वर्दी में केंद्रों के बाहर तैनात रहेगी। परीक्षा केंद्र के भीतर परीक्षार्थियों को कागज के टुकड़े, ज्यामिति बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, किसी भी प्रकार का कैलकुलेटर, क्रेडिट, डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबुल, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्कैनर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे- मोबाइल फोन, कैमरा, किसी प्रकार की घड़ी, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, इयरफोन, माइक्रो फोन, पेजर, हेल्थ बैंड, बटुआ, काला चश्मा, हैंड बैग, टोपी, खुला या पैक किया हुआ खाने का सामान, सिगरेट, गुटखा लाना पूर्ण रूप से वर्जित किया गया है। परीक्षा कक्ष के भीतर सिर्फ पेन, प्रवेश पत्र व मूल पहचान पत्र ले जाने की अनुमति रहेगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.