• Thu. Nov 12th, 2026

मथुरा में 28 को अखिल भारतीय सिंधी कवि सम्मेलन

Byvijay.singhal1233

Jul 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल ने
मथुरा। उप्र सिंधी अकादमी के तत्वावधान में सिंधी नवयुवक मंडल द्वारा 28 जुलाई को स्टेट बैंक चौराहे के पास स्थित होटल ब्रजवासी रॉयल में शाम छह बजे से अखिल भारतीय सिंधी कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बहादुरपुरा स्थित स्वामी लीलाशाह सिंधी धर्मशाला में आयोजित बैठक में नारायण दास लखवानी और बसंतलाल मंगलानी ने कवि सम्मेलन के बारे में जानकारी दी। बताया कि इसमें भोपाल से नारी लच्छवाणी, हर्षा मूलचंदाणी एवं हास्य कवि महेश मूलचंदानी, इंदौर से नमोश तलरेजा, महाराष्ट्र के कल्याण से प्रिया वच्छानी, राजस्थान के टोंक से योग्यता इसरानी, प्रयागराज से श्रीचंद भागिया, उरई से पूजा रावलानी, मथुरा से किशोर इसरानी, आगरा से कुनाल चावला आदि कविजन सिंधी भाषा में कविताएं एवं गजल प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान प्रदीप उकरानी, जीवतराम चंदानी, सुरेश मेठवानी, गिरधारी नाथानी, मनोहर मंगलानी, तरुण नाजवानी, दीपक टेकवानी, रवि चंदानी, ललित नाथानी आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.