• Sat. May 16th, 2026

बांकेबिहारी कॉरिडोर के समर्थन में संगठनों ने सौंपा समर्थन पत्र

ByVijay Singhal

Jul 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बांकेबिहारी कॉरिडोर के समर्थन में अब स्वर बुलंद होने लगा है। कई संगठनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कॉरिडोर निर्माण के लिए संयुक्त रूप से समर्थन पत्र दिया। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर समय की मांग है और यह जरूर बनना चाहिए। ब्रज मंडल विकास एवं संरक्षण महासभा, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (ब्रज प्रांत) मथुरा, राजा महेन्द्र प्रताप विश्व मंच, नई दिल्ली व मथुरा, जिला उपभोक्ता सूचना केंद्र मथुरा द्वारा यह संयुक्त ज्ञापन दिया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि 500 वर्ष तक भारत में भक्ति की शक्ति की ध्वजा फहराने वाले आचार्यों ने श्रीधाम वृंदावन को वन ही रखा। कालांतर में बड़े-बड़े मंदिर और आश्रम वृंदावन में बन गए। आज वृंदावन में वन, कुटी, कुंज के स्थान पर आलीशान भवन, मंदिर, आश्रम, होटल, गेस्ट हाउस, पर्यटकों की भीड़, प्रदूषण, ट्रैफिक जाम है। कॉरिडोर के लिए समर्थन देने के साथ ही संगठनों ने ब्रज की गरिमा को बनाए रखने के लिए भी प्रशासन से अपील की। समर्थन देने वालों में स्वामी राधाकांत वत्स, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता राजेंद्र वर्मा, कुंवर देवराज सिंह, कुंवर युवराज सिंह, अधिवक्ता पंकज जोशी, पंकज चतुर्वेदी, देवेंद्र उपाध्याय, यशपाल मलिक आदि शामिल हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.