• Sat. May 16th, 2026

वृंदावन की दशा सुधारने के लिए नगरायुक्त का पैदल अभियान

ByVijay Singhal

Jul 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्रद्धालुओं की आस्था और परिक्रमार्थियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर आयुक्त ने वृंदावन परिक्रमा मार्ग का चरणबद्ध पैदल निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य परिक्रमा मार्ग पर स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करना है। नगर आयुक्त ने 30 जून से 4 जुलाई के मध्य चार चरणों में परिक्रमा मार्ग का भ्रमण किया। निरीक्षण के क्रम में मार्ग की साफ-सफाई, जलभराव, सीवर व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, पेंटिंग, घाटों की स्थिति और श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं से जुड़े सभी पहलुओं का गहन अवलोकन किया गया। उन्हाेंने 30 जून को केशीघाट से पानीघाट चौराहा तक, एक जुलाई को पानीघाट चौराहा से अटल्ला चुंगी तक, तीन जुलाई को अटल्ला चुंगी से केली कुंज बाराह घाट तक और चार जुलाई को बाराह घाट से केशीघाट तक निरीक्षण किया। इस दौरान अपर नगरायुक्त सीपी पाठक, सहायक नगरायुक्त अनुज कौशिक, अधिशासी अभियंता जल राम कैलाश, श्री सी.पी. पाठक (अपर नगर आयुक्त), अनुज कौशिक (सहायक नगर आयुक्त), राम कैलाश आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.